dharma sangrah
✕

कर्नाटक में मेकुन से आफत की बारिश, 9 घंटे तक मूसलाधार, प्री-मानसून में बाढ़ जैसे हालात

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (14:27 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलोर और उडुपी में मंगलवार को करीब नौ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से दोनों जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से भारी बारिश हो रही है। 
 
इलाके में एक दिन में करीब 34 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इन इलाकों में बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि राज्य में मेकुन तूफान की वजह से भारी बारिश हो रही है। नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और अधिकांश बाजार बंद है।
 
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और बेहतरी की कामना करता हूं। अधिकारियों से बात की है और उनसे प्रभावित इलाकों में हर मुमकिन मदद पहुंचाने को कहा है।
 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

अगला लेख