Daily Horoscope
✕

गुरुग्राम में भारी बारिश, निजी कर्मचारियों को दी गई वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Updated: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (15:34 IST)
गुरुग्राम। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी निजी कार्यालयों को आदेश दिया कि उनके कर्मचारी आज घर से ही काम (वर्क फ्रॉम होम) करें।सुबह कुछ इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात जाम की सूचना मिली। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस को तैनात किया गया है।
 
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक परामर्श जारी कर कहा कि सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे यातायात जाम की समस्या से बचने के लिए अपने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहें। इस परामर्श में कहा गया है कि जिला गुरुग्राम में 23 सितंबर को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जलभराव होने और यातायात जाम की संभावना है।
 
परामर्श में कहा गया कि इसलिए जिले के सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को शुक्रवार को घर से काम करने के लिए कहें ताकि यातायात जाम में फंसने से बचा जा सके। साथ ही सड़कों और नालों की मरम्मत का काम नगर निकाय एजेंसियों द्वारा सुचारु रूप से किया जा सके। 
 
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने ट्विटर पर कहा कि गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट कंपनियों, निजी संस्थानों के लिए अपने कर्मचारियों को व्यापक जनहित में घर से काम करने की अनुमति देने के लिए परामर्श जारी किया है। बारिश के बीच सुबह गुरुग्राम में वाहनों की आवाजाही सामान्य थी। सुबह कुछ इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात जाम की सूचना मिली। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस को तैनात किया गया है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख