Daily Horoscope
✕

गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, मनावदर में बाढ़, अहमदाबाद में अंडरपास बंद

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (11:21 IST)
Gujarat Rain : गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, तापी और जूनागढ़ में भारी बारिश हो रही है। अरावली, नवसारी, नर्मदा, डांग, गिर सोमनाथ, सुरेंद्रनगर, राजकोट में भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण गुजरात में एक सिस्टम यानी साइक्लोन सर्कुलेशन बना है, जिसके कारण गुजरात में भारी बारिश हो रही है। अगले तीन से पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, अहमदाबाद शहर, बावला, डेट्रोज, धंधुका, ढोलका, मंडल, साणंद और वीरगाम में भी बारिश हुई। बारिश के कारण अहमदाबाद के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई गाड़ियां भी सड़क पर फंसी हुई हैं। भारी बारिश की वजह से अंडरपास बंद करना पड़ा।
 
1800 बीघा खेत पानी में डूबे : भारी बारिश के कारण जूनागढ़ जिले के शापुर गांव में भी भारी बारिश हुई है और गांव की सड़कों पर फिर से पानी भर गया है। वहीं मनावदर में भारी बारिश के कारण धुंडवी नदी में बाढ़ आ गई। यहां 4 गांवों का संपर्क टूट गया और 1800 बीघा खेत पानी में डूब गए।
 
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना : वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग, तापी, नर्मदा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सौराष्ट्र में जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, गिर सोमनाथ और राजकोट के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
 
Report : Webdunia Gujarati team 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख