Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : गुजरात में हुई भारी बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, यातायात हुआ बाधित

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (00:17 IST)
Heavy rain in Gujarat : गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं सूरत के उमरपाड़ा तालुका में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 347 मिलीमीटर बारिश हुई। जिससे सड़कों के साथ-साथ कई अंडरपास में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ALSO READ: weather update : असम में बाढ़ से 8.4 लाख प्रभावित, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में अब तक मानसून की औसत बारिश से 30 प्रतिशत वर्षा हुई है। अहमदाबाद में दोपहर और शाम को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों के साथ-साथ कई अंडरपास में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
एसईओसी ने बताया, भरूच, नर्मदा, पंचमहल, वडोदरा और आनंद जिलों के कुछ हिस्सों में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि के दौरान 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे की अवधि में 347 मिमी बारिश हुई, जबकि भरूच के नेत्रंग और नर्मदा जिले के गरुड़ेश्वर, नांदेड़ और तिलकवाड़ा तालुका में 100-200 मिमी बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Update : हिमाचल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सूरत, नवसारी, वलसाड, छोटा उदयपुर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जिले में कुछ इलाकों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख