शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rain in Delhi NCR
Written By
Last Modified: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (13:43 IST)

दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना - Heavy rain in Delhi NCR
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। घने बादलों के चलते अंधेरा छा गया है। हवाओं के साथ हो रही बारिश ने तापमान भी बदल दिया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

खबरों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में रविवार की शुरुआत हल्‍की बारिश के साथ हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्‍ली और नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है। आसमान में अंधेरा छाया हुआ है। बारिश की वजह से आने-जाने वालों को गाड़ी की लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है।

दिल्‍ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। बारिश की वजह से दिल्‍ली का अधिकतम तापामन 3 से 4 डिग्री गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुई और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, SDRF की 29 टीमों ने संभाला मोर्चा