Hanuman Chalisa
✕

बस चलाते समय आया हार्ट अटैक, ड्राइवर की सतर्कता से बची 25 यात्रियों की जान

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (08:48 IST)
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे-सतारा हाईवे पर एसटी बस चलाते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। हालांकि इस मुश्किल परिस्थिति में संयम से काम लेते हुए ड्राइवर ने बस को साइड में रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवाल 25 यात्रियों की जान बच गई। बस रोकने के कुछ ही देर बाद चालक की मौत हो गई। 
 
मौत से पहले चक्कर महसूस कर रहे बस चालक ने समय रहते बस को सड़क के किनारे ले जाकर 25 यात्रियों की जान बचाई। मृतक बस चालक का नाम जलिन्दर पवार (45 वर्षीय) है।
 
पालघर मंडल के वसई आगर से राज्य परिवहन निगम की एसटी बस यात्रियों को म्हसवड की ओर ले जा रही थी। सतारा जिले के खाटव तालुक के पलाशी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय जलिंदर रंगराव पंवार को बस के पुणे-सतारा हाईवे पर वरवे, नसरपुर गांव की सीमा पर पहुंचने के बाद चक्कर आने लगे। चालक समय रहते बस को सड़क के किनारे ले गया। इससे बस में सवार 25 यात्रियों की जान बच गई।
 
मृतक ड्राइवर एक रिप्लेसमेंट ड्राइवर के रूप में पुणे आया था। बस के चालक संतोष गवली ने इस मामले की जानकारी नसरपुर के राजगढ़ थाने में दी। बुधवार को वसई से एस बस दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्वारगेट बस अड्डे पर पहुंची। इस समय जालंधर पवार बस चालक संतोष कांबले के स्थान पर स्थानापन्न चालक बनकर आए।
 
खेड़ शिवपुर टोल रोड पार करने के बाद चालक को चक्कर आ गया। बस की गति धीमी हो गई, उस समय कंडक्टर ने चालक से पूछा तो चालक ने बस को सड़क के किनारे यह कहते हुए ले गया कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं।
 
कंडक्टर ने फिर पंवार को पुकारा, लेकिन ड्राइवर ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद यात्रियों की मदद से पवार को इलाज के लिए नसरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

नए साल में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक? गुजरात सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख