dharma sangrah
✕

आफताब ने शौचालय में काटा था श्रद्धा का शव, पिता का कोर्ट में बयान

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2023 (09:16 IST)
Delhi News : श्रद्धा वालकर के पिता ने अदालत से कहा कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी उसके ‘लिव-इन’ साथी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने किराये के घर के शौचालय में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें छतरपुर पहाड़ी पर फेंक दिया।
 
श्रद्धा के पिता विकास मदन वालकर ने दिल्ली की एक अदालत के सामने गवाही दी कि पूनावाला ने छतरपुर एन्क्लेव में '100 फुटा रोड' पर शमशान घाट मंदिर (श्मशान भूमि मंदिर) के पीछे नाले पर पहुंचकर, ठीक उसी जगह की ओर इशारा किया जहां उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंके थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बाद में उस स्थान से श्रद्धा की लगभग 13 हड्डियां बरामद कीं।
 
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ के समक्ष सरकारी अभियोजक द्वारा अभियोजन गवाह के रूप में विकास मदन वालकर से जिरह की गई। उन्होंने गवाही दी कि पूनावाला ने 18 मई, 2022 को श्रद्धा का गला घोंट दिया और फिर उसके शव के को आसानी से फेंकने के लिए उसे छोटे टुकड़ों में काट दिया।
 
श्रद्धा वालकर आरोपी के साथ ‘लिव-इन’ संबंध में थी। आफताब पर आरोप है कि उसने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पर आरोप है कि उसने पुलिस और जनता से बचने के लिए उसके शव को आरी से काटकर टुकड़ों को शहर भर में सुनसान जगहों पर फेंकने से पहले कई दिनों तक फ्रिज में रखा था। उसके शरीर के कई अंग बाद में पास के जंगल में पाए गए।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख