sundarkand

मथुरा में हेड कांस्टेबल को जिंदा जलाने का प्रयास...

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (17:56 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर वृंदावन थाना क्षेत्र के गांव में पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी गांव वालों ने हमला कर दिया और मुख्य आरक्षी के ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की।


गनीमत यह रही कि केरोसिन डालने के बाद जैसे ही वे आग लगाने जा रहे थे कि थाना कोतवाली एवं अन्य थानों से पुलिस वहां पहुंची और मुख्य आरक्षी को बचा लिया गया। इस मामले में 1 महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य फरार हैं।

वृंदावन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने के मामले में लड़ाई-झगड़े की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और विवाद निपटाने की कोशिश की तो वे लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। पुलिस वालों ने बचने का प्रयास किया तो पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

सिंह ने बताया कि उन्होंने हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को घेरकर पहले तो मारा-पीटा, कमीज फाड़ दी और फिर केरोसिन की केन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास करने लगे। इस बीच कोतवाली से पहुंचे पुलिस बल ने ऐन मौके पर उन्हें बचा लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में राशन डीलर महिला ममता, दाऊजी और जहान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी अर्जुन, रामनिवास उर्फ मंजू, संजू, पवन, विनीत आदि फरार हो गए। पुलिस ने अवैध कब्जे की कोशिश, बलवा और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख