Hanuman Chalisa

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा, कर्नाटक में गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (16:55 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि दक्षिणी राज्य में गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है। भाजपा पर गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के निष्फल प्रयासों का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।
 
 
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख दिनेश गुंडूराव ने कहा कि सभी संपर्क में हैं। आप किसी के बारे में भी यह नहीं कह सकते हैं कि वह संपर्क में नहीं है। आपने (मीडिया) उन लोगों के नामों की सूची निकाली, जो पार्टी छोड़ सकते थे। इनमें से अधिकतर तो लौट आए, अन्य भी वापस आ जाएंगे।
 
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चलिए जो हुआ सो हुआ, लेकिन इस सरकार को कोई खतरा नहीं है। यह सरकार 5 साल पूरे करेगी। भाजपा सरकार को अस्थिर करने के लिए बेकार प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राव ने आरोप लगाया कि उनके विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। राव ने कहा कि मुझे उन पर तरस आता है।
 
उन्होंने कहा कि इस सरकार को कोई खतरा नहीं है। वो चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, इस सरकार को नहीं गिरा सकते। भाजपा की साजिश का अब पर्दाफाश हो गया है। इंतजार कीजिए और देखते जाइए, आने वाले दिनों में क्या-क्या होता है। यहां राज्य सचिवालय ने बताया कि कांग्रेस के विधायक दल की बैठक शुक्रवार को विधान सौंध में 3.30 बजे होने वाली है।
 
भाजपा की कथित सरकार गिराने की मुहिम के जवाब में समझा जाता है कि बैठक में कांग्रेस अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन ने भाजपा की इस कोशिश को फ्लॉप करार दिया है। केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांडरे ने कहा कि पार्टी नेता सभी विधायकों के संपर्क में हैं और उन्होंने विधायकों से विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए कहा है जिसमें सबकुछ साफ कर दिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख