शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. क्या शिकार करना भूल गए हैं भारत के शेर, वीडियो वायरल
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 जनवरी 2021 (12:02 IST)

क्या शिकार करना भूल गए हैं भारत के शेर, वीडियो वायरल

Lions of india | क्या शिकार करना भूल गए हैं भारत के शेर, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। शेर अपनी बहादुरी के चलते जंगल का राजा कहलाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा होगा कि एक मामूली-सा कुत्ता शेरनी को जंग के मैदान से पीछे हटने के लिए मजबूर कर दे? एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे तो यही साबित होता है। एक कुत्ता शेरनी का बहादुरी से सामना कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गिर अभयारण्य का बताया जा रहा है। इससे सैलानियों ने शूट किया। चौंकाने वाली बात यह है कि शेरनी को कुत्ते के आक्रामक रवैए के बाद पीछे हटना पड़ा। जंगली जानवरों के ऐसे रवैए पर वन विशेषज्ञ का कहना है कि शिकारी जानवरों की आक्रामकता अब खत्म होती जा रही है, क्योंकि उनको सीधा खाना मिल रहा है।
 
अभयारण्यों में शेरों जैसे खूंखार पशुओं की हालत कुत्ते जैसे पालतू जानवर जैसी हो गई है। हालांकि कहा जाता है कि शेर भोजन के लिए कुत्ते का शिकार नहीं करता है। लेकिन हां, शक्ति प्रदर्शन के लिए उसे मार जरूर डालता है। (Photo courtesy: Twitter)
ये भी पढ़ें
Fact Check: क्या जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आ रहे हैं PM मोदी? जानिए वायरल फोटो का पूरा सच