dharma sangrah
✕

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 9 की मौत

Updated: शनिवार, 18 मई 2024 (12:11 IST)
Haryana fire in bus: हरियाणा के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की जलने से मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 2 बजे हुई।
 
पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उसने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं। सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में 6 महिलाएं और 3 पुरुष समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जांच जारी है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में आग लगी देखी और वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख