kundali milan
✕

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार, पूर्व हॉकी कप्तान संदीप बने मंत्री

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (13:38 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मनोहर लाल खट्‍टर मंत्रिमंडल का 17 दिन बाद गुरुवार को विस्तार हुआ। 6 विधायकों को जहां कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, वहीं पहली बार विधायक बने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है। 
 
अनिल विज, रणजीतसिंह चौटाला, कंवरपाल, मूलचंद शर्मा और बनवारी लाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांढा (पानीपत ग्रामीण), संदीप सिंह (पूर्व हॉकी कप्तान) और अनूप धानक को राज्यमंत्री बनाया गया है। सभी मंत्रियों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
 
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में जेजेपी के सहयोग से भाजपा ने सरकार बनाई है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को सहयोग दिया है। चौटाला खट्‍टर सरकार में उपमुख्‍यमंत्री हैं। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख