Hanuman Chalisa

अदालत में पेश नहीं हुए हार्दिक पटेल, वारंट जारी

शनिवार, 4 मार्च 2017 (08:10 IST)
सूरत। पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के यहां की एक अदालत में दूसरी बार फिर पेश नहीं होने पर शुक्रवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया गया। हार्दिक के खिलाफ यहां शहर में देश द्रोह का मामला दर्ज किया गया है। अदालत को इस मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने हैं।
 
मुख्य सत्र न्यायाधीश गीता गोपी ने हार्दिक के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। हार्दिक के वकील यशवंत वाला ने कहा कि वह सूरत नहीं आ सके क्योंकि उन्हें एक अन्य मामले में राजकोट जिले में एक अदालत में पेश होना था।
 
अभियोजक एन सुखदवाला ने अदालत से वारंट जारी करने की मांग की और कहा कि वह बुधवार को भी उपस्थित नहीं हुए थे। हार्दिक के वकील ने कहा कि अब उन्हें नजदीकी पुलिस थाने में 5,000 रुपए जमा करवाने के बाद जमानत मिल जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। (भाषा)

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख