• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Harak Singh Rawat, rape, BJP leader
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 30 जुलाई 2016 (18:31 IST)

हरकसिंह रावत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

Regional News
नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 
          
यह मामला शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग थाने में दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय महिला का बयान दर्ज किया गया है। बहुत जल्द रावत से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। 
 
जिस महिला ने यह मामला दर्ज कराया है वह असम की बताई गई है। उसने 2014 में भी रावत के खिलाफ ऐसा ही मामला दर्ज कराया था लेकिन तब उसने कुछ दिन बाद मामला वापस ले लिया था।
 
रावत के खिलाफ 2003 में भी एक अविवाहित महिला ने दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस समय इस मामले की सीबीआई जांच हुई थी जिसके कारण उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। हालांकि वे बाद में इस मामले में बरी कर दिए गए थे। रावत कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हैं। (वार्ता)