dharma sangrah
✕

चमत्कार, रोने लगे हनुमानजी (वीडियो)

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (17:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर बनारस चर्चा का विषय  बना हुआ है तो वहीं बनारस से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित संगम नगरी इलाहाबाद में ऐसी आश्चर्यजनक खबर सामने आ रही है जिसे सुन दूर-दूर से लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसी क्या घटना घटित हुई है जिसे सुन लोग दूर-दूर से आ रहे हैं? तो  आइए, हम आपको बताते हैं कि संगम नगरी इलाहाबाद में आज एक हनुमान मंदिर में  हनुमानजी की आंखों से आंसू निकलने की बात जैसे ही फैली, वैसे ही उनके दर्शन करने के  लिए दूर-दूर से लोग सैकड़ों की तादाद में इकट्ठे हो गए और लंबी-लंबी लाइनें हनुमानजी के  मंदिर के बाहर देखी जा सकती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद में थाना कोतवाली बादशाही चौकी के निकट बादशाही मंडी  के अंदर एक मंदिर के अंदर हनुमानजी का मंदिर है। सुबह मंदिर में पहुंचे कुछ लोगों ने  हनुमानजी की मूर्ति से आंसू निकलते देखे तो उन्होंने आंसू पोंछ दिए लेकिन मूर्ति से लगातार  आंसू बहता ही रहे।
 
बार-बार पोंछने के बाद भी आंसू नहीं रुकने पर यह बात आसपास के लोगों को बताई गई तो  तो हनुमानजी के आंसू निकलने वाली बात आग की तरह दूर-दूर तक फैल गई और उनको  देखने के लिए लोगों की भीड़ मंदिर के बाहर खड़ी हो गई। सब अपने-अपने हिसाब से उसकी  वजह बताने लगे।
 
पुजारी और स्थानीय लोगों के मुताबिक कल्लू चौरसिया की ओर से शिवरात्रि पर शिव का श्रृंगार  और मंदिर की सजावट कराई जाती रही है। व्यवस्थापक के न रहने पर इस बार पूजा नहीं हो  सकी जिससे हनुमानजी रुष्ट हुए और मूर्ति की आंखों से आंसू निकल रहे हैं।
 
तो वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की मानें तो हनुमानजी की मूर्ति  पर सिन्दूर का लगातार लेपन किया जाता है और सिन्दूर में मरक्युरिक ऑक्साइड होता है, जो पानी को सोखता रहता है और एक स्थिति ऐसी आती है, जब मूर्ति में पानी की मात्रा अधिकतम स्तर तक पहुंच जाती है। ऐसे में मूर्ति पर कुछ बूंदें दिखाई दे सकती हैं लेकिन ऐसा कुछ समय के लिए ही होता है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

अगला लेख