dipawali
✕

अमेरिकी सांसद ने मुसलमानों से पूछा- क्या आप अपनी पत्नी को पीटते हैं?

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (16:31 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिकी कांग्रेस के एक रिपब्लिकन सदस्य ने खुद से मिलने के इच्छुक मुसलमानों के लिए एक अजीबोगरीब एवं इस्लाम को लेकर पूर्वाग्रह वाली प्रश्नावली तैयार करवाई जिसमें यह सवाल किया गया कि 'क्या आप लोग अपनी पत्नी को पीटते हैं?' 'बज फीड न्यूज' के अनुसार ओकलाहोमा के प्रतिनिधि जॉन बैनेट ने प्रांत के तीसरे 'मुस्लिम दिवस' में भाग ले रहे अपने क्षेत्र के लोगों से बीते गुरुवार को कहा कि वे इस प्रश्नावली को भरें।

'काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस' (केयर) के कार्यकारी निदेशक एडम सुलतानी ने कहा कि ट्यूलसा की पीस एकेडमी के हाईस्कूल के छात्र बैनेट के कार्यालय उनसे मिलने अथवा मिलने का कार्यक्रम तय करने के लिए मकसद से गए थे। उन्होंने कहा कि छात्रों ने एक विधायी सहयोगी से मुलाकात की जिसने उनको यह प्रश्नावली थमाई तथा इसमें दिए गए सवालों के जवाब लिखने को कहा।
 
प्रश्नावली में कई अजीबो-गरीब सवाल पूछे गए थे, मसलन एक सवाल यह था कि क्या आप अपनी पत्नी को पीटते हैं? सुलतानी ने कहा कि मैं परेशान हो गया, जब छात्रों ने मुझे यह प्रश्नावली दिखाई। वैसे मुझे इससे हैरानी नहीं हुई, क्योंकि बैनेट कई वर्षों से नफरतभरी बयानबाजी करते आए हैं। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख