Daily Horoscope
✕

रोहतक में गुरुकुल में गंदा काम, सीनियर छा‍त्रों पर जूनियर के यौन शोषण का आरोप

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (09:50 IST)
रोहतक। जिले के एक गुरुकुल में सीनियर छात्रों के शर्मनाक कारनामों का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। 12वीं व 10वीं के छात्र छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों से कुकर्म कर रहे थे। रक्षाबंधन पर मिलने आए परिजनों को पीड़ित छात्रों ने आपबीती सुनाई।
 
 
रोह‍तक में एक गुरुकुल में छात्रों के यौन शोषण का सनसनीखेज खुलासे से हड़कंप मच गया है। 12वीं व 10वीं के छात्र छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों का यौन शोषण कर रहे थे। बच्‍चों के विरोध करने पर वे उन्‍हें मारते-पीटते थे और धमकी देकर डराते थे। रक्षाबंधन के मौके पर परिजन के बच्‍चों से मिलने पहुंचने यह खुलासा हुआ। परिजन मिलकर वापस लौटने लगे तो बच्चे रोने लगे। परिजनों ने पूछा तो बच्चों ने रो-रोकर आपबीती सुनाई।
 
 
इसके बाद परिजन सदर थाने में पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व आरोपित बच्चों के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोप है कि संस्थान प्रबंधन मामले को दबाने में जुट गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब इस प्रकरण में शिकायत संस्थान के प्राचार्य से की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दूसरे बच्चों ने भी पूछने पर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। करीब छ: बच्चों को लेकर उनके परिजन सदर थाना में पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
 
 
परिजनों का आरोप है कि बच्चों के साथ यह सब एक साल से हो रहा था। इस संबंध में बच्चों ने गुरुकुल में शिकायत भी की थी, लेकिन शिकायत करने पर उलटा उन्हें धमकाया व पीटा गया। इससे बच्चे सहम गए और परिजनों को भी नहीं बताया। दूसरी ओर प्रबंधन ने ऐसे आरोपों से साफ मना किया है।
 
 
परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को रात में ही उठाकर आरोपित सीनियर विद्यार्थी बाथरूम में ले जाते थे और उनके साथ गंदा काम करते थे। गुरुकुल में अधिकतर बच्चे आसपास के दूसरे जिलों के हैं। परिजनों के मुताबिक अभी तक सामने आए करीब छ: पीडि़त बच्चों का दाखिला पांचवीं कक्षा से कराया गया था।

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

अगला लेख