Hanuman Chalisa

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बड़ी जीत

Updated: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (15:56 IST)
गुरदासपुर। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सवर्ण सिंह सलारिया को 1,93,219 मत के बड़े अंतर से हरा दिया। इस तरह राज्य के सत्तारुढ़ दल ने भगवा पार्टी से यह सीट छीन ली है।
 
अभिनेता से नेता बने विनोद खन्ना के इस साल अप्रैल में निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।
 
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की इस जीत को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि गुरदासपुर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है। खन्ना इस सीट से चार बार सांसद रहे। उनका इस वर्ष 27 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया था।
 
इस सीट पर 11 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में 56 फीसदी मतदान हुआ जो वर्ष 2014 के आम चुनावों में हुए 70.03 फीसदी मतदान के मुकाबले कम है।
 
यहां दो मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे थे। यह क्रम आखिर तक जारी रहा और मतों का अंतर बढ़ता रहा। उन्होंने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अपनी बढ़त कायम रखी।
 
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जाखड़ ने रुझानों में भारी बढ़त हासिल करने के बाद मतदाताओं और पार्टी को शुक्रिया कहा।
 
संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'हम लोगों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लाल रिबन में पैक करके दिवाली का उपहार भेंट किया है क्योंकि यह आगे की राह तय करेगा...।'
 
सिद्धू ने कहा कि यह ‘जीजा-साले’ (शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया) के चेहरे पर बड़ा तमाचा है। आज भाजपा यह समझ जाएगी कि अकाली दल पंजाब में बड़ा बोझ बन गयी है। बार-बार लोगों ने उनको याद दिला दी है...।
 
इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़, भाजपा उम्मीदवार सलारिया और आप के खजूरिया सहित 11 उम्मीदवार मैदान में थे। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख