dharma sangrah
✕

गुजरात के कच्छ में भूकंप के हल्के झटके

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (17:13 IST)
गांधीनगर। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इनकी वजह से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
 
गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान से मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार इनमें से अधिकतर रिक्टर पैमाने पर दो से भी कम तीव्रता के बेहद हल्के झटके थे, जिनको आमतौर पर महसूस भी नहीं किया गया। दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर 3.1 तीव्रता का एक झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से 14 किमी उत्तर उत्तरपूर्व में स्थित था।
 
ज्ञातव्य है कि कच्छ देश के सर्वाधिक भूकंप संवेदनशील क्षेत्रों में शुमार है, जहां इस तरह के झटके आम हैं। इस साल अब तक कुल 46 ऐसे झटके गुजरात में महसूस किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर कच्छ और आसपास केंद्रित थे। इनमें से 36 अकेले नवंबर माह में थे। केवल चार की तीव्रता तीन अथवा इससे अधिक थी।
 
इस साल का अब तक का सबसे तेज झटका 29 मार्च को भचाऊ के निकट ही महसूस हुआ था और इसकी तीव्रता 4.8 थी। इसके अलावा 4.1 तीव्रता के दो झटके 16 जनवरी और 25 फरवरी को कच्छ के ही खावड़ा और भचाऊ में महसूस किए गए थे। इनसे भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख