dharma sangrah
✕

उपद्रव के लिए उकसा रहा था कांग्रेस नेता, वायरल हुआ वीडियो

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (11:29 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की ओर से किसानों को बसों समेत अन्य सरकारी संपत्ति जलाने के लिए उकसाने वाला एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाटण तालुका कांग्रेस प्रमुख अश्विन पटेल को वहां युवा कांग्रेस की ओर से नर्मदा के पानी को किसानों को आगामी सत्र में नहीं देने के सरकार के निर्णय के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्त उकसाऊ भाषण देते सुना जा सकता है।

वह किसानों से 'गूंगी और बहरी' सरकार को उनकी समस्याओं की जानकारी देने के लिए आगजनी करने और पेड़ों को काट कर सड़कों को जाम करने की सलाह देते सुने जा सकते हैं। बेहद भड़काऊ अंदाज में किए इस संबोधन में वह कहते हैं कि किसानों को रातो रात एसएमएस और फोन पर संदेश दिया जाना चाहिए और जब तय हो उस रात को ऐसा दृश्य पैदा किया जाए कि तंत्र के जागने के पहले ही चारो ओर चक्काजाम का दृश्य पैदा हो जाए। किसानों को सरकारी बसों और अन्य सरकारी संपत्ति को जला देना चाहिए।
 
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री के सी पटेल ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस की रूचि विकास में नहीं है। पाटण में चार में तीन विधानसभा क्षेत्रों में इस बार जीत के बावजूद विकास को आगे बढ़ाने की बात न कर इसके नेता ऐसी बाते करते हैं। पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। (वार्ता) (चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख