Hanuman Chalisa

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण

Updated: मंगलवार, 6 मई 2025 (01:06 IST)
Gujarat HSC Result 2025 : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें विज्ञान संकाय में 83.51 प्रतिशत छात्र और कला संकाय में 93.07 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। राज्य के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में दोनों संकाय में उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है। पिछले साल विज्ञान और कला संकाय के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 82.45 और 91.93 रहा था। 
 
विज्ञान संकाय की परीक्षा में 1,00,575 छात्र शामिल हुए, जबकि कला संकाय की परीक्षा में 3,37,387 छात्र शामिल हुए। डिंडोर ने बताया कि विज्ञान संकाय में कुल 83,987 छात्र अथवा 83.51 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में लड़कों ने लड़कियों को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया।
 
कला संकाय में 93.07 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि लड़कियों (95.23 प्रतिशत) ने लड़कों (90.78 प्रतिशत) से बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले साल विज्ञान और कला संकाय के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 82.45 और 91.93 रहा था।
ALSO READ: इस गांव में आजादी के बाद पहली बार किसी स्‍टूडेंट ने पास की हाईस्कूल की परीक्षा
विज्ञान संकाय में 194 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किए, जबकि 10 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूलों की संख्या 34 थी। कला संकाय में 2005 स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जबकि 21 स्कूलों में 10 प्रतिशत से भी कम छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख