शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. gujarat 7 people killed after truck skidded off a bridge
Written By
Last Modified: अमरेली , शनिवार, 23 जून 2018 (11:50 IST)

अमरेली में ट्रक पलटने से सात की मौत, 20 घायल

अमरेली में ट्रक पलटने से सात की मौत, 20 घायल - gujarat 7 people killed after truck skidded off a bridge
अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के पीपावाव मरीन क्षेत्र में एक ट्रक पलटने से सात लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। ये हादसा शुक्रवार की रात हो हुआ।
 
 
पुलिस उप निरीक्षक वी एल परमार ने बताया कि राजुला-महुवा राजमार्ग पर निंगाडा गांव के निकट एक ट्रक शुक्रवार देर रात बेकाबू होकर पुल से पलट गया। हादसे में सगाई समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे सात लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 20 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
अलीशा ने लड़कों को ईद पर गले मिलकर दी थी बधाई, अब घर से निकलना हुआ दुश्वार..