Hanuman Chalisa
✕

GST के बाद 2 हजार करोड़ के कालीन ऑर्डर रद्द

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (21:42 IST)
नई दिल्ली। देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद भारतीय कालीन उद्योग पर विपरीत प्रभाव पड़ा और दो हजार करोड़ रुपए के निर्यात ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं तथा इस उद्योग से जुड़े करीब 20 लाख मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या पैदा होने की नौबत बन गई है। 
 
कालीन निर्माताओं और निर्यातक संघों ने आज यहां जारी बयान में यह दावा करते हुए कहा है कि हस्तनिर्मित कालीन और अन्य फ्लोर कवरिंग का निर्यात जीएसटी लागू होने के साथ ही बुरी तरह प्रभावित हो गया है। 
 
जीएसटी के लागू होने से जॉब वर्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी और इन सामानों की खरीद-बिक्री पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है, जिससे लगभग पाँच हजार इकाइयाँ निष्क्रिय हो गई हैं और बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। इन सूक्ष्म और लघु उद्यमों में से अधिकांश उद्यम कालीन बुनाई वाले क्षेत्र में हैं।
 
संघों ने कहा कि इन उत्पादन इकाइयों को बंद करने के कारण लगभग एक हजार करोड़ रुपए के निर्यात का नुकसान होने का अनुमान है। इसके साथ ही नया ऑर्डर नहीं आ रहा है तथा पुराने ऑर्डर और पुराने स्टॉक की भी नया कर लगने के भय से आपूर्ति नहीं की जा रही है। 
 
पुराने अनुबंधों के कारण खरीददारों से अधिक पैसे नहीं मिल रहे हैं और पैसा खोने की चिंता सता रही है। करीब दो हजार करोड़ रुपए मूल्य के निर्यात ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं और विलासिता के सामान पर विश्व बाजार में लगातार संघर्ष की स्थिति जारी रहने के कारण आयातकों ने बढ़ी हुई लागत पर ऑर्डर देने से इनकार कर दिया है। 
 
इस इनकार से कालीन उत्पादक क्षेत्र उत्तर प्रदेश में भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, घोसिया, औराई, आगरा, सोनभद्र, सहारनपुर, सहजनपुर, जौनपुर, राजस्थान में जयपुर, टोंक, बीकानेर, हरियाणा में पानीपत, सोनीपत, करनाल, जम्मू-कश्मीर में बारामूला, पांडिपुर, अनंतनाग, बड़गाम, लेह, पुलवामा, कुपवाड़ा, पट्टन, कनिहामा, श्रीनगर आदि में करीब 20 लाख कारीगरों और उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। 
 
भारत वर्तमान में विश्व बाजार में कालीन के क्षेत्रफल और डॉलर में इसकी कीमत दोनों के मामले में पहले नंबर पर है, लेकिन अब यह अपनी वर्तमान स्थिति को चीन, ईरान, तुर्की, पाकिस्तान और नेपाल जैसे अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के कारण खो देगा।
 
बयान जारी करने वालों अखिल भारतीय कालीन विनिर्माण संघ भदोही, पूर्वी उत्तर प्रदेश निर्यातक संघ, वाराणसी, आगरा कालीन निर्माता संघ, राजस्थान कालीन निर्माता और निर्यातक संघ, पानीपत कालीन निर्माता संघ, भारतीय फ्लोर कवरिंग निर्यातक संघ, दिल्ली निर्यातक संघ, कश्मीर वाणिज्य एवं उद्योग चैम्बर,  कश्मीर हस्तशिल्प निर्माता और निर्यातक संघ आदि शामिल हैं। (वार्ता)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख