dharma sangrah
✕

आधार कार्ड में मिली यह सुविधा

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (21:30 IST)
नई दिल्ली। आधार कार्ड भारतीय नागरिक की पहचान बन चुका है। हर सरकारी यां गैर सरकारी काम के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आपको हर समय अपने आधार कार्ड को अपने साथ रखना पड़ता है, लेकिन इस बीच इसके गुम जाने के डर भी बना रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य से सरकार ने आधार से जुडा एक एप लांच किया है।
 
ALSO READ: कोडक का कैमरा स्मार्ट फोन, ये हैं बेहतरीन फीचर्स
 
इसके जरिए यूजर्स अपने आधार की जानकारी (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और तस्वीर) अपने साथ अपने एंड्राइड स्मार्टफ़ोन में लेकर घूम सकते हैं, जो इनके आधार नंबर के साथ लिंक्ड है। इसका नाम mAadhaar रखा गया है। यह मोबाइल एप अभी केवल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इस एप  को डाउनलोड करने और रजिस्टर करने के बाद आपको अपने साथ पेपर-फॉर्मेट में या किसी और प्रकार से आधार कार्ड या संख्या लेकर चलने की जरूरत नहीं है।
 
ALSO READ: व्हाट्‍सएप पर ही दिखेंगे यूट्‍यूब वीडियो
 
आधार वेरिफाइड अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है, #mAadhaar लांच कर दिया गया है। एंड्रॉयड पर चलने वाला यह एप गूगल प्ले पर उपलब्ध है। इस एप को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने विकसित किया है। यह अभी बीटा वर्जन में है। पर्सनल डाटा सुरक्षित रहे, इसके लिए बायोमीट्रिक लॉकिंग फीचर दिया गया है। एक बार एप को लॉक कर दिया तो यह तब तक अनलॉक नहीं होगा जब तक इसे यूजर खुद अनलॉक नहीं करता ये एप पूरी तरह से सेफ है।
 
ALSO READ: सिर्फ 999 रुपए का है यह नोकिया फोन
 
TOTP की सुविधा भी सुरक्षा के लिहाज से दी गई है। TOTP यानी Time-based One-Time Password जेनरेट होगा। यूजर्स अपने प्रोफाइल को अपडेट भी कर सकेंगे, लेकिन सफलतापूर्वक इस बाबत का निवेदन स्वीकार कर लेने के बाद। वैसे इस एप को यूज करने के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना है। सबसे पहली शर्त यह कि यदि नंबर पंजीकृत नहीं है तो करीबी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर इसे जुड़वाएं।

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख