Hanuman Chalisa
✕

सरकारी अधिकारी ने कहा कि मैं कल्कि अवतार हूं, ऑफिस नहीं आ सकता हूं

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (00:10 IST)
अहमदाबाद। गुजरात सरकार के एक अधिकारी ने दावा किया है कि वह भगवान विष्णु का दशम अवतार कल्कि है और वह कार्यालय नहीं आ सकता, क्योंकि वह विश्व का अंत:करण बदलने के लिए तपस्या कर रहा है।
 
 
सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता रमेशचन्द्र फेफर ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उसकी तपस्या को धन्यवाद कि देश में अच्छी बारिश हो रही है। फेफर को जारी नोटिस और उसका विचित्र जवाब वायरल हो चुका है।
 
राजकोट स्थित आवास पर शुक्रवार को मीडिया से फेफर ने कहा कि आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं वस्तुत: भगवान विष्णु का दशम अवतार हूं और आने वाले दिनों में मैं इसे साबित कर दूंगा। मैं मार्च 2010 में कार्यालय में था तो मैने महसूस किया कि मैं कल्कि अवतार हूं, तब से मेरे पास दिव्य शक्तियां हैं।
 
3 दिन पहले एजेंसी की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में उम्र के 5वें दशक में पहुंच चुके फेफर ने कहा कि वह कार्यालय नहीं आ सकता है, क्योंकि वह तपस्या में लीन है। 2 पृष्ठों के जवाब में अधिकारी ने कहा है कि मैं उम्र के 5वें दशक में प्रवेश करने के साथ ही वैश्विक अंत:करण के बदलाव के लिए अपने घर में तपस्या कर रहा हूं। मैं ऑफिस में बैठकर इस तरह की तपस्या नहीं कर सकता हूं।
 
अधिकारी ने दावा किया कि उसकी तपस्या के कारण ही भारत में पिछले 19 साल से अच्छी बारिश हो रही है। रमेशचन्द्र ने कहा कि अब यह सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी को तय करना चाहिए कि एजेंसी के लिए मुझे ऑफिस में बैठाकर समय पास करवाना महत्वपूर्ण है कि देश को सूखे से बचाने के लिए कुछ ठोस काम करना।
 
अधिकारी ने दावा किया कि क्योंकि मैं कल्कि अवतार हूं इसलिए भारत में अच्छी बारिश हो रही है। नोटिस के अनुसार फेफर पिछले 8 महीने में वडोदरा स्थित अपने ऑफिस में केवल 16 दिन उपस्थित रहे हैं। सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास का काम सरदार सरोवर पुनर्वासवत एजेंसी देख रही है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख