dharma sangrah
✕

अंधविश्वास... तांत्रिक के कहने पर प्रेतात्मा भगाने के नाम पर महिला की बेल्ट से जमकर पिटाई

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (21:09 IST)
बाड़मेर। जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के मंडावरा गांव में एक महिला के शरीर से प्रेतात्मा भगाने के लिए पति द्वारा बेल्ट से पीटने के कथित मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
 
पचपदरा थाना अधिकारी सरोज चौधरी ने बताया बुधवार की घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच के बाद आरोपी तांत्रिक आंणदा राम भील को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ राजस्थान डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मंडावरा गांव निवासी 27 वर्षीय एक महिला को बीते कुछ समय से पेटदर्द की शिकायत थी। उसको अस्पताल ले जाने की बजाय उसका पति उसे गांव के ही तांत्रिक आणंदा राम भील के पास ले गया, जहां उसने झाड़-फूंक करने के बाद बताया कि महिला के शरीर में एक प्रेत आत्मा का वास है। आरोपी तांत्रिक ने महिला के पति को कहा कि आत्मा से छुटकारा पाने के लिए महिला को पूरे गांव की परिक्रमा करनी होगी।
 
उन्होंने बताया कि महिला के परिवारजनों ने महिला को गांव की परिक्रमा करने को कहा। पीड़ित महिला गांव की परिक्रमा करते हुए जब थककर गिर गई, तब उसका पति उसे संभालने की बजाय चमड़े की बेल्ट ओर चप्पलों से पीटने लगा। चौधरी ने बताया कि इतना ही नहीं पूरा गांव इस घटना का गवाह बना, लेकिन मदद के लिए बिलख रही पीड़िता को बचाने के बजाय सभी लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे।
 
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहले महिला की पहचान की और बाद में उसके बयान दर्ज किए, तब पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह पेटदर्द से पीड़ित थी तथा बुधवार को वह मंदिर जाने के लिए निकली थी।

उस दौरान उसके घर वाले उसे मनाने के लिए पीछे आए थे लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे डराने के लिए उनके पति ने बेल्ट दिखाई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे पीटा नहीं था, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला का पति उसे पीटता हुआ साफ दिख रहा है। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख