dipawali
✕

गोरखपुर डीएम को भारी पड़ी हार, मिली यह सजा...

Updated: शनिवार, 17 मार्च 2018 (08:22 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस दिन से गोरखपुर के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आए थे और समाजवादी पार्टी ने यहां पर परचम लहरा दिया था उसी दिन से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही डीएम साहब की जिले से छुट्टी हो जाएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। देर रात गोरखपुर के डीएम को हटा दिया गया और उनके स्थान पर कानपुर से कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी को गोरखपुर का नया डीएम बना दिया गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार देर रात उत्तर प्रदेश में 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला इधर से उधर कर दिया गया। इसमें प्रमुख रुप से अगर रहे तो गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला को गोरखपुर से हटाकर उनके स्थान पर गोरखपुर के नए डीएम कानपुर के कानपुर विकास प्राधिकरण के वी.सी विजयेंद्र पांडियन बनाए गए हैं।
 
सूत्रों की माने तो 14 मार्च को ही यह तय हो गया था कि जल्द ही गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला की कुर्सी छीन सकती है और हुआ भी कुछ ऐसा ही जिसकी घबराहट खुद जिलाधिकारी के अंदर 14 मार्च को देखी जा रही थी।
 
जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी से पिछड़ रही थी वैसे रहते जिलाधिकारी नए-नए प्रकार की नियम बना रहे थे सबसे पहले तो उन्होंने मीडिया पर ही रोक लगा दी लेकिन जब इसका विरोध हुआ तो मजबूरन जिला अधिकारी को अपने कदम पीछे हटाने पड़े थे लेकिन कहीं ना कहीं उनकी घबराहट साफ दिख रही थी और जैसे ही गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नतीजे आए और समाजवादी का परचम लहराया उसके ठीक बाद से यह स्पष्ट हो गया था कि जल्द ही डीएम राजीव रौतेला का गोरखपुर से टाटा बाय-बाय हो सकता है।
 
हुआ भी ऐसा ही ठीक 2 दिन के बाद 16 मार्च की देर रात आईएएस की ट्रांसफर सूची में उनका नाम भी शामिल था.और उन्हें गोरखपुर से हटा देवीपाटन भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख