Daily Horoscope
✕

गोपाल अंसल को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (20:22 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उपहार सिनेमा अग्निकांड के दोषी गोपाल अंसल की जेल की सजा में बदलाव संबंधी अर्जी की सुनवाई से बुधवार को इंकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने गोपाल अंसल की ओर से पेश हो रहे वकील की दलीलें सुनने के बाद आत्मसमर्पण के लिए कुछ और समय देने का भी अनुरोध ठुकरा दिया। गोपाल अंसल ने अपने भाई सुशील अंसल के समान सजा में बदलाव की मांग की थी। 
 
शीर्ष अदालत ने हाल ही में गोपाल अंसल को इस मामले में जेल की शेष अवधि की सजा काटने का निर्देश दिया था जबकि उसके बड़े भाई सुशील अंसल को जेल की सजा से राहत मिल गई थी। 
 
न्यायालय ने सुशील अंसल की उम्र संबंधी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कहा था कि उसने पहले ही जेल की सजा काट ली है। छोटे भाई ने भी इसी तरह की राहत का अनुरोध करते हुए दावा किया है कि उसकी आयु 69 वर्ष की है और अगर उसे जेल भेजा गया तो उसके स्वास्थ्य को अपूरणीय क्षति होगी।
 
उपहार कांड पीड़ित संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने गोपाल अंसल की याचिका का पुरजोर विरोध किया था। उनकी दलील दी थी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और पीड़ित संघ की पुनर्विचार याचिका का फैसला आ चुका है और इस फैसले की एक बार और समीक्षा नहीं की जा सकती।
 
गौरतलब है कि अंसल बंधुओं के स्वामित्व वाले उपहार सिनेमाघर में 'बॉर्डर' फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लग गई थी जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। (वार्ता)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख