dharma sangrah
✕

2 मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, 9 डिब्बे पलटे, रेल यातायात प्रभावित

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (13:13 IST)
सुलतानपुर। उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर में गुरुवार सुबह वाराणसी से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी की वाराणसी की तरफ जा रही खाली मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के 9 डिब्बे पलट गए एवं कई अन्य पटरी से उतर गए। दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हुए हैं, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
हादसे में लखनऊ-वाराणसी एवं अयोध्या-प्रयागराज रेलवे मार्ग बाधित हो गए। कुछ डिब्बों को अलग कर उन्हें रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया और रेलवे क्रासिंग को खाली कराया गया। लखनऊ-वाराणसी तथा अयोध्या-प्रयागराज मार्गों पर चलने वाली सभी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
 
हादसे में रेलवे पटरी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जेसीबी द्वारा पलटे डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि रेल यातायात सुचारू रूप से चालू होने में लगभग 7 से 8 घंटे लग सकते हैं।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख