dharma sangrah
✕

नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी, मालगाड़ी पटरी से उतरी

Updated: रविवार, 24 जून 2018 (14:20 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार तड़के किरंदुल - विशाखापत्तनम मार्ग पर नक्सलियों द्वारा पटरी उखाड़े जाने के कारण एक मालगाड़ी का इंजन और आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। 
 
पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इससे रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ था। 
 
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि माओवादियों ने भंसी और कमलूर के बीच रेल की पटरी उखाड़ दी थी। इस कारण मालगाड़ी का इंजन और आठ डिब्बे पटरी से उतर कर एक छोटी नदी में गिर गए। 
 
उन्होंने बताया कि लौह अयस्क से लदी ट्रेन विशाखापत्तनम से बछेली जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर कमलूर के जंगलों में हुआ। 
 
अधिकारी ने कहा, हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख