Hanuman Chalisa

RSS के कार्यक्रम में गोवा के आर्चबिशप आमंत्रित, 8 फरवरी को होगा व्याख्यान

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (12:02 IST)
पणजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारत के लिए संघ के विचार पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद और एक व्याख्यान कार्यक्रम में गोवा और दमन के आर्चबिशप रीव फिलिप नेरी फेरारो को आमंत्रित किया है।
ALSO READ: RSS का कोई एजेंडा नहीं, भारत संविधान से चलता है : मोहन भागवत
गोवा आरएसएस के संघचालक लक्ष्मण बेहरे ने शुक्रवार को बताया कि आरएसएस सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी पणजी के पास डोना पोला में 8 फरवरी को एक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि हमने 'विश्वगुरु भारत' के आरएसएस के विचार पर भैयाजी जोशी के व्याख्यान के लिए प्रमुख समाचार पत्रों के संपादकों सहित बुद्धिजीवियों और आर्चबिशप को आमंत्रित किया है।
 
बेहरे ने बताया कि राज्य के प्रमुख विचारकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि व्याख्यान सुनने के बाद अगर किसी के मन में प्रश्न हों तो वे कार्यक्रम स्थल पर रखे गए बॉक्स में उन्हें लिखकर डाल सकते हैं और भैयाजी उसी स्थान पर 9 फरवरी को सवालों के जवाब देंगे।
 
बेहरे ने कहा कि आरएसएस अपने 'दशहरा संचलनों' के साथ गोवा में सक्रिय है, जो पिछले साल 13 स्थानों पर आयोजित किए गए थे।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख