dharma sangrah
✕

गोवा में नाबालिग के साथ बलात्कार, 4 गिरफ्तार

Updated: रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (14:35 IST)
पणजी। गोवा के पणजी में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार और उसे एक दंपति को सरोगेसी के लिए बेचने के मामले में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस ने बताया कि सत्यवान नाईक, तसलीम हमीज, सोहेब अफ्रीदी और उसकी पत्नी सलद अफ्रीदी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया जबकि मुख्य आरोपी मोतीराम गांवकर फरार है। सत्यवान ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और उसका मोतीराम गांवकर से परिचय कराया। सत्यवान और मोतीराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।
 
सत्यवान और मोतीराम को जब पीड़िता से खतरा महसूस होने लगा तो उन्होंने तसलीम की मदद से उसे बिहार निवासी अफ्रीदी दंपति को बेच दिया। आरोपियों ने पीड़िता को वयस्क दिखाने के लिए उसका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी बनवा रखा था। उन्होंने नाबालिग के बदले दंपति से 1.5 लाख रुपए लिए थे। 
 
पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। उसके माता-पिता ने वास्को स्थित गैरसरकारी संगठन 'अर्ज' से संपर्क किया जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (वार्ता) 

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख