Hanuman Chalisa

जिद पर अड़ी प्रेमिका ने कोतवाली में लिए सात फेरे...

सोमवार, 29 जनवरी 2018 (14:31 IST)
रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के टांडा कोतवाली में कई घंटे चले हंगामे के बाद बेबस पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी की शादी करा दी तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि छह वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच अचानक प्रेमी की केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी लग गई और वह बाद में शादी से मुकर गया।

युवती रविवार शाम कोतवाली पहुंची और चीख-चीखकर प्रेमी युवक पर उसे ठगे जाने का आरोप लगाते हुए उससे शादी कराने की ज़िद पर अड़ गई और हंगामा करते हुए वहीं डेरा डाल दिया। पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानी। हंगामा बढ़ता देख कोतवाल अजय कुमार ने पूछताछ की तब पता चला कि क्षेत्र के शिकारगाह निवासी शिवम कुमार का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पिछले दिनों शिवम की सीआरपीएफ में नौकरी लग गई तो उसने प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। इसी से बौखलाई युवती आत्महत्या करने तक पर आमादा हो गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली से पुलिस की एक टीम युवक के घर भेजी गई।

युवक और उसके परिजनों को बुलाया गया। इधर, युवती के परिवार वाले भी कोतवाली पहुंच गए। घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष विवाह को राजी हो गए।थाने में ही पुरोहित और बैंडबाजे की व्यवस्था करा दी गई। दुल्हन का लगे हाथ सुर्ख जोड़ा भी मंगा लिया गया। सात फेरे के बाद नवविवाहित जोड़े को पुलिस ने परिजनों के साथ उनके घरों को विदा करा दिया। फिलहाल कोतवाली में युवती की जिद पर हुई इस अनोखी शादी की खूब चर्चा बनी है। (वार्ता)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख