Daily Horoscope
✕

महिला के पेट से निकला एक फीट लंबा बेलन!

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (15:56 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में हल्द्वानी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने कुछ समय पहले एक ऑपरेशन कर महिला के पेट से 30 सेंटीमीटर (1 फीट) लंबा रोटी बनाने वाला लकड़ी का बेलन निकाला है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. केएस शाही ने महिला की पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी कि नेपाली मूल की इस महिला के साथ यौन हमले का मामला लगता है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस को जानकारी दे दी गई थी।
 
डॉ. शाही ने बताया कि कुछेक दिन पूर्व एक 40 वर्षीय महिला को पेट में दर्द की शिकायत के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अनुसार उसकी बड़ी आंत में गैस भरी हुई थी। जब महिला का पेट खोला गया तो डॉक्टरों का दल हैरान रह गया। 
 
डॉ. शाही ने बताया कि महिला अभी जिंदगी व मौत से जूझ रही है, महिला की हालत खराब होने के कारण चिकित्सक अथवा पुलिस ने महिला से इस मामले में पूछताछ नहीं की थी लेकिन डॉक्टर का कहना है कि महिला के पेट से 1 फीट लंबा बेलन निकला था। 
 
उन्होंने बताया कि 1 फीट लंबा बेलन किसी के पेट से निकालने की घटना संभवत: मेडिकल साइंस में यह पहली घटना है। महिला किराए के मकान में हल्द्वानी में ही अपने पति के साथ रहती है। इस मामले की जांच की जा रही है।

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख