sawan somwar

घर में रखते हैं 1150 किलो का जंगली भैंसा

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (15:54 IST)
शायद आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिका के टेक्सास शहर में एक शख्स अपने घर में 1150 किलो का जंगली भैंसा रखता है। इससे भी ज्यादा हैरत की बात यह है कि रॉनी नाम का यह शख्स जब अपने डाइनिंग रूम में खाना खाता है या टीवी देखता है तो यह विशालकाय भैंसा हमेशा ही उसके साथ होता है।
'द सन' की खबर के अनुसार टेक्सास शहर में 60 वर्षीय रॉनी ब्रिज और 44 साल की शेरोन ब्रिज रहते हैं। साल 2004 तक उनके पास 52 भैंसें थे और वे भैंसों को पालने का काम करते थे। लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने एक को छोड़कर सारे भैंसों को बेच दिया। मात्र एक को उन्होंने इसलिए नहीं बेचा था, क्योंकि उन्होंने इसे अपने बच्चे की तरह पाला है। 
 
रॉनी ने भैंसे की खातिर अपने घर को जंगल जैसा लुक देने की कोशिश की है। उनके घर के फर्नीचर से लेकर कारपेट तक कमरे में जंगल का अहसास कराते हैं। दुनिया में कई ऐसे मामले हो चुके हैं जिसमें एक विशालकाय भैंसे ने अपने मालिक की हत्या तक कर दी हो लेकिन इसके बाद भी रॉनी और शेरोन नहीं माने और भैंसे को अपने साथ ही रखा।
 
शेरोन कहती हैं कि जब रॉनी भैंसे के बच्चे को लेकर आया था तो मैंने उससे कहा कि हम कुछ अलग तरीके से इसका पालन-पोषण करेंगे। इसे घर के अंदर रखने का आइडिया मेरा ही था। जबकि रॉनी ने कहा कि जब मैं चीन की एक दुकान में गया था तो वहां मौजूद भैंसा कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा था। यह बात मुझे पसंद आई और मैंने भी इसी तरह भैंसे को अपने घर में रखने का फैसला किया।
 
उन्होंने कहा कि मेरे इस फैसले पर कई लोगों ने ऐतराज जताया लेकिन मैं इसे नहीं छोड़ सकता। बीमारी की वजह से रॉनी अपनी एक आंख की रोशनी गंवा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी भैंसे का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वे उसके साथ में टीवी पर एक्शन फिल्में देखते हैं, लंच, डिनर और ब्रेकफॉस्ट साथ में डाइनिंग टेबल पर करते हैं। उन्हें अपने भैंसे पर भरोसा है कि वह पूरी तरह से पालतू हो गया है और कभी कोई गड़बड़ नहीं करेगा।
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख