Hanuman Chalisa

युवती ने मांगी इच्छामृत्यु तो कलेक्टर ने 1 घंटे समझाया...

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (15:07 IST)
छतरपुर। छतरपुर में कलेक्टोरेट पहुंची युवती ने जिला कलेक्टर मोहित बुंदस को आवेदन देकर सरेआम इच्छामृत्यु की मांग कर डाली। इस मांग पर कलेक्टर चौंक गए। फिर क्या था?

कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं का सारा काम छोड़कर 1 घंटे तक युवती को समझाया कि आत्महत्या किसी भी चीज या समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने और भी कई कई परेशान और सफल लोगों के उदाहरण दिए। उन्होंने खुद अपनी और दोस्तों की कहानी भी बताई।

मिली जानकारी के अनुसार राजना नागर विधानसभा अनुविभाग की रहने वाली आदिवासी युवती केशकला आदिवासी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन किया था, पर भ्रष्टाचार के चलते उसका चयन नहीं हो सका जिसके चलते वह कलेक्टर कोर्ट में चली गई। पर अब तक उसे न्याय नहीं मिलने से वह और परेशान तथा तनावग्रस्त हो गई। वह गत दिनों कलेक्टोरेट पहुंची और उसने कलेक्टर को आत्मदाह की अनुमति देने का आवेदन दिया। आवेदन पढ़कर कलेक्टर भौंचक्के रह गए और रोती हुई युवती को घंटेभर तक सार्वजनिक खड़े होकर समझाइश दी।

कलेक्टर ने अपनी आपबीती भी सुनाते कहा कि किस तरह उनके पिताजी बचपन में ही गुजर गए थे और किस तरह उनकी मां ने अपने बच्चों को पाला और उन्हें आईएएस बनाया। अगर मेरी मां सोच लेती कि मेरे पति नहीं हैं और मैं बच्चों को कैसे पालूं? अगर मेरी मां हारकर बैठ जाती तो क्या आज मैं आईएएस होता? उसने संघर्ष किया और उसे फल मिला। कलेक्टर ने इसी तरह के कई उदाहरण दिए, जो लड़की के दिमाग में सटीक बैठ गए।

मामला चाहे जो भी हो, पर इतना तो तय है कि इस तरह किसी को इतनी देर तक समझाते किसी आईएएस को पहली बार देखा गया है। अगर समय रहते कलेक्टर साहब लड़की को न समझाते और उसका दिमाग मौत की तरफ से परिवर्तित नहीं करते तो युवती जरूर कोई गलत कदम उठा लेती। आज कलेक्टर ने उसकी जान बचा ली।
सांकेतिक फोटो
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख