Daily Horoscope
✕

क्या समानता है गौरी लंकेश और कलबुर्गी हत्याकांड में

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (15:20 IST)
पत्रकार गौरी लंकेश और लेखक डॉ. एमएम कलबुर्गी हत्याकांड में काफी कुछ समानताएं दिखाई दे रही हैं। जो जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं उनके मुताबिक कलबुर्गी की तरह ही गौरी की हत्या में भी दक्षिण पंथी ताकतों का हाथ हो सकता है। 
 
लेखक कलबुर्गी को उनके घर के सामने ही गोली मारी गई थी। गौरी के मामले में भी ऐसा ही हुआ। जब वे घर में घुस रही थीं तभी उन्हें ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं। ऐसी भी जानकारी की है कि गौरी की हत्या में 0.22 एमएम की पिस्तौल का उपयोग किया गया। इसी तरह कलबुर्गी हत्याकांड में इसी तरह की पिस्तौल का उपयोग किया था। 
 
हालांकि पुलिस गौरी हत्याकांड में दक्षिण पंथी ताकतों के साथ नक्सलियों का हाथ होने के कोण से भी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सभी सूचनाएं एकत्र कर रही है साथ संभावित हत्यारों का स्केच भी तैयार रही है। बताया जा रहा है कि गौरी की एक पड़ोसन ने इस हत्याकांड को करीब से देखा है। 
 
दूसरी मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी सभी जरूरी बैठकें रद्द कर दी हैं और इस मामले की जांच से जुड़ी हर पल की जानकारी ले रहे हैं। हालांकि गौरी के भाई इंद्रजीत ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Top News 19 October: फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ, पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अगला लेख