Daily Horoscope
✕

मौत का खेल! खेल खत्म यानी सब कुछ खत्म...

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (12:50 IST)
मुंबई। ऑनलाइन गेम्स का बच्चों के मन और मस्तिष्क पर किस कदर असर हो रहा है, इसके उदाहरण आए दिन देखने को मिलते हैं। इन गेम्स के चलते जहां बच्चे पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं, वहीं कई बार नासमझी में मौत को भी गले लगा लेते हैं। इसी तरह का एक दुखद मामला सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने गेम खेलते हुए अपन जान दे दे दी। 
 
एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 14 साल के बच्चे मनप्रीत सिंह पर एक ऑनलाइन गेम का खुमार इस कदर चढ़ा कि उसने अपने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छलांग लगाते समय वह ऑनलाइन गेम 'द ब्लू व्हेल' खेल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
इस गेम के तहत 50 दिनों का डेयर चैलेंज मैसेज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है। इस चैलेंज में प्लेयर को हर रोज एक डेयर को पूरा करना होता है। डेयर को पूरा करने के बाद यूजर को प्लाइवेट ग्रुप में अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होती है। इस गेम का आखिरी डेयर आत्महत्या है। 
 
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उन्हें सुसाइड वाली बात का पता आत्महत्या करने वाले युवक के दोस्त के व्हाट्सऐप ग्रुप से चला। वहीं मनप्रीत के दोस्तों का कहना है कि उसने पिछले हफ्ते स्कूल में कहा था कि वह अब सोमवार से स्कूल नहीं आएगा। 
 
शनिवार को वह अपनी बिल्डिंग के छठे फ्लोर की छत पर चढ़ गया। आसपास रहने वालों ने उसे आवाज दी, लेकिन जब तक वह कुछ कर पाते उसने छत से छलांग लगा दी। वहीं मनप्रीत की मौत के बाद उसके माता-पिता उसके अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव गए हैं। 
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख