biodatamaker
✕

कुख्‍यात आतंकी हाफिज सईद की मुश्किलें बढ़ी

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (12:23 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी की अवधि को दो और माह के लिए बढ़ा दिया है।
 
जमात-उद-दावा प्रमुख सईद 31 जनवरी से नजरबंद है। अप्रैल में उसकी हिरासत अवधि को तीन और माह के लिए बढ़ा दिया गया था।
 
पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को सईद और उसके चार करीबी सहयोगियों अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी आसिफ हुसैन को आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत हिरासत में लिया था। सईद की हिरासत अवधि को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत बढ़ाया गया है।
 
पिछले महीने 28 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में पंजाब सरकार के गृह विभाग ने कहा कि संघीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सईद की हिरासत अवधि को और 60 दिन के लिए बढ़ाया जाता है। अधिसूचना के मुताबिक सईद और चार अन्य की हिरासत अवधि की मियाद 27 जुलाई को खत्म हो रही थी। (भाषा) 
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख