sundarkand
✕

पंजाब में बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार ने शुरू की निशुल्क तीर्थयात्रा

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (17:18 IST)
Free pilgrimage for elderly started in Punjab : गुरु नानक देव की जयंती पर पंजाब सरकार ने सोमवार को 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' की शुरूआत की, जिसके तहत राज्य के बुजुर्गों को ट्रेन और बसों के जरिए नि:शुल्क तीर्थयात्रा पर भेजा जाएगा।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ योजना की शुरूआत करने वाले कार्यक्रम में शिरकत की। केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि तीर्थयात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा, आज एक पवित्र दिन है। गुरु नानक देव की जयंती है। आज के दिन, मुझे यह जानकर खुशी हुई कि बुजुर्गों के लिए पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत की गई है।
 
श्रद्धालुओं को लेकर पहली ट्रेन अमृतसर से महाराष्ट्र के हजूर साहिब के लिए रवाना हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस ट्रेन में अमृतसर के करीब 300 तीर्थयात्री, जालंधर के 200 और धुरी के 500 तीर्थयात्री थे। इस योजना के तहत लोग ट्रेन और बसों से नांदेड़ में हजूर साहिब, पटना साहिब, आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, माता नैना देवी मंदिर, चिंतपूर्णी जैसे धार्मिक स्थलों की नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने कुछ साल पूर्व सबसे पहले तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत की थी और अब तक 80000 लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। पंजाब मंत्रिमंडल ने छह नवंबर को 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा' योजना को मंजूरी दी थी। राज्य सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख