Hanuman Chalisa
✕

Rajasthan : पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में मिला शव

Updated: शनिवार, 14 जून 2025 (18:59 IST)
Udaipur Rajasthan News : राजस्थान के उदयपुर में एक पूर्व सांसद के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाजपा के सांसद रहे महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा अंबा माता क्षेत्र में लाइब्रेरी चलाते थे और कुछ समय से लाइब्रेरी के एक कमरे में रह रहे थे। शनिवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। महावीर भगोरा की 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सलूंबर से भाजपा के सांसद रहे महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा अंबा माता क्षेत्र में लाइब्रेरी चलाते थे और कुछ समय से लाइब्रेरी के एक कमरे में रह रहे थे। शनिवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए।
ALSO READ: डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी
पुलिस ने कहा, प्रथमदृष्टया, उन्होंने कल रात फांसी लगा ली। बाद में शव जमीन पर गिर गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया है। महावीर भगोरा की 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी।
ALSO READ: हीरा नगरी सूरत में बढ़ते आत्महत्या के मामले, 3 वर्ष में 1866 लोगों ने मौत को लगाया गले
आशीष भगोरा की आत्महत्या का मामला तब सामने आया जब कुछ छात्र लाइब्रेरी पहुंचे और उन्हें आवाज दी। कोई जवाब नहीं आने पर वे किसी तरह कमरे में दाखिल हुए, तब उन्होंने उन्हें मृत पाया। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख