Hanuman Chalisa
✕

मप्र सरकार किसानों की मौत का मुआवजा देगी 10 लाख रुपए

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (20:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार शाम को कहा कि मंदसौर में गोली लगने से जिन 5 किसानों की मौत हुई है, उसका सरकार 10 लाख मुआवजा देगी। किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को पहले प्रदेश सरकार ने पांच-पांच लाख रुपए देने का फैसला लिया था लेकिन अब मुआवजा राशि दोगुनी कर दी गई। 
 
मध्यप्रदेश सरकार ने यह भी फैसला किया है कि मंदसौर में फायरिंग में हुई पांच किसानों की मौतों की न्यायिक जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने फायरिंग के पीछे कांग्रेस की साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस किसान आंदोलन को सियासी रंग दे रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में किसानों प्रदर्शन उग्र होने के साथ ही साथ हिंसक भी होता जा रहा है। किसान आंदोलन को रोकने में शिवराज सरकार बुरी तरह फेल हुई है। मंदसौर में मंगलवार को प्रदर्शनकारी गुट द्वारा बसों में तोड़फोड़ व आग लगाए जाने के बाद मौके पर पहुंची सीआरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। इस दौरान वहां गोलीबारी भी हुई। तीन किसानों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाते हुई।  
 
किसानों के आंदोलन को उग्र होते देख उज्जैन संभाग के आसपास के जिलों में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है।  सूत्रों के अनुसार मंदसौर नीमच रोड पर बही के पास गुस्साए किसानों ने 10 से ज्यादा ट्रकों में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर पथराव भी किया। हालात बेकाबू होने पर सीआरपीएफ के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी।  प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीआरपीएफ द्वारा की गई फायरिंग से किसानों की मौत हो गई। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख