Daily Horoscope
✕

सोना चमका, चांदी उछली

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (18:44 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन में होने जा रहे राष्ट्रीय चुनाव और यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की इस सप्ताह होने वाली बैठक से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से शेयर बाजारों में हुई बिकवाली के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बल पर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 29750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 770 रुपए की उछाल लेकर 40840 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.8 प्रतिशत चढ़कर 1289.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा भी 0.7 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर 12.91.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि ब्रिटेन में इस सप्ताहांत होने जा रहे राष्ट्रीय चुनाव और यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की इसी सप्ताह हो रही बैठक के पूर्व निवेशकों के सतर्कता बरते हुए शेयर बाजारों में बिकवाली कर कीमती धातुओं में निवेश करने से सोना और चांदी में तेजी आई है। इसी के बल पर सोना और चांदी सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान चांदी 25 अप्रैल के बाद के उच्चतम स्तर 17.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
 
वैश्विक स्तर पर हो रही उठापटक के बीच घरेलू बाजार विशेषकर उत्तर भारत में अभी वैवाहिक सीजन चल रहा है और ऐसे में कीमती धातुओं की मांग रहती है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे घटनाक्रम का असर घरेलू बाजार पर होता है। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 29750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान गिन्नी 100 रुपए की उछाल लेकर 24500 रुपए प्रति आठ ग्राम बोली गई है। 
 
चांदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर औद्योगिकी मांग आने से इसमें 770 रुपए की तेजी रही और यह 40840 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 40630 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इस बीच सिक्का लिवाली और बिकवाली में टिकाव देखा गया।
 
कारोबारियों का कहना है कि मांग सुस्त है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे घटनाक्रम के कारण घरेलू बाजार में कीमतों में तेजी आई है और जब तक वैश्विक बाजार में स्थिरता नहीं आएगी, कीमतों में तेजी बने रहने की संभावना है। (वार्ता)
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अगला लेख