dharma sangrah
✕

पूर्व विधायक का जन्मदिन पर निधन, पिता की तस्वीर पर कर रहे थे माल्यार्पण

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (22:37 IST)
कोयंबटूर। द्रमुक के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा का शनिवार को उनके 59वें जन्मदिन पर सलेम में दिल का दौरा पड़ने से उस समय निधन हो गया, जब वे अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मंत्री वीरापांडी ए अरूमुगम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजा अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते समय अचेत हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजा 2006 में वीरापांडी से तमिलनाडु विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वे तब सलेम जिले में पार्टी की चुनाव समिति के सचिव थे। वे 1982 में द्रमुक से जुड़े थे और तब से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे।

द्रमुक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एमके स्टालिन एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। स्टालिन ने उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख