suvichar
✕

वाराणसी में विदेशी महिला से छेड़छाड़

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (12:26 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में गंगा किनारे ध्यान एवं प्रार्थना करने गई एक विदेशी महिला से तीन युवकों ने रुपए मांगने पर हुए विवाद के बाद छेड़छाड़ की तथा उसके कुछ रुपए एवं कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार शाम लगभग छह बजे जैन घाट के ठीक सामने गंगापार रेती पर सुनसान इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि महिला ने घटना के बारे में पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर आगे की जांच कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला अर्जेंटीना की रहने वाली हैं और वह वाराणसी के भदैनी इलाके में लगभग 12 वर्षों से एक स्वयंसेवी संस्था के तहत यहां के गरीब बच्चों को मदद करने का काम कर रही हैं। वह रोज की तरह शनिवार शाम प्रार्थना एवं ध्यान करने गंगा पार रेती पर गई थीं तभी तीन युवकों ने उससे रुपए मांगे और नहीं देने पर उसके साथ छेड़छाड़ की।
 
महिला ने मोबाइल फोन पर अपने परिचितों को आप बीती बताई। इस आधार पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित उसके भदैनी स्थित किराये के आवास पर पहुंचा दिया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एहतियातन गंगा पार रेती क्षेत्र में विशेष सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था की गई है। (वार्ता) 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख