dharma sangrah
✕

नंदा देवी चोटी पर चढ़ाई कर रहे 8 पर्वतारोहियों का दल लापता

Updated: शनिवार, 1 जून 2019 (14:35 IST)
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नंदा देवी पर्वत की पूर्वी चोटी पर चढ़ाई कर रहा विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल लापता हो गया है। इस दल में सात विदेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल था।
 
इस दल का पिछले छह दिन से कोई अता-पता नहीं है। यह दल 10 मई को नंदा देवी पर्वतारोहण के लिए निकला था। दल को 25 मई को नंदा देवी चोटी के अभियान को पूरा कर वापस अपने आधार शिविर में लौटना था। पर्वतारोहियों के इस दल को ढूंढने के लिये शासन एवं प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। सरकार की ओर से पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेलीकाप्टर का भी सहारा लिया जा रहा है। 
 
सात विदेशी पर्वतारोहियों में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शामिल थे, जबकि आठवां व्यक्ति भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का अधिकारी था। दल 13 मई को मुनस्यारी से निकला था। इन्हें 7,434 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई के बाद शुक्रवार को ही बेस कैंप वापस लौटना था। दल की वापसी में देरी होने के बाद जिला प्रशासन ने एक खोजी दल को रवाना किया है।
 
मुनस्यारी के एसडीएम आर. सी. गौतम ने बताया कि खोजी दल में राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहियों के इस दल को शुक्रवार को बेस कैंप और एक जून शनिवार को मुनस्यारी लौट आना था।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि पर्वतारोहियों को खोजने के लिए हवाई अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से पर्वतारोहियों को खोजने के लिए एक हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है। हेलीकाप्टर ने आज देहरादून से उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिये उड़ान भरी लेकिन मिलम एवं मुनस्यारी क्षेत्र में मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर को वापस लौटना पड़ा। मौसम ठीक होने पर हेलीकाप्टर फिर मौके के लिए रवाना होगा।
 
लापता पर्वतारोहियों के इस दल में अमेरिका, ब्रिटेन एवं आस्ट्रेलिया के अलावा एक भारतीय पर्वतारोही भी शामिल है। लापता पर्वतारोहियों के दल का नेतृत्व ब्रिटेन के मार्टिन मोरन कर रहे थे। दल में अन्य सदस्यों में जॉन मैकलारेन (ब्रिटेन), रूपर्ट वेवेल (ब्रिटेन), रिचर्ड प्याने (ब्रिटेन), रथ मैक्केन (आस्ट्रेलिया), एंथोनी सुडेकुम (अमेरिका), रॉनाल्ड बेमेल (अमेरिका) और चेतन पांडे (भारतीय) शामिल हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख