Daily Horoscope
✕

राजस्थान के जयपुर में बाढ़ से बुरे हालात, दौसा में भी भारी बारिश

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (15:43 IST)
flood in jaipur: राजस्थान में राजधानी जयपुर (Jaipur) सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलधार बारिश (rain) के कारण शनिवार को कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर और भरतपुर संभाग (Bharatpur divisions) में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।
 
विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में जयपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश जबकि राजसमंद, बारां, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर व बीकानेर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि राज्य में इस अवधि में जयपुर कलेक्टोरेट में सबसे अधिक 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि बीकानेर के नोखा में 84 मिलीमीटर पानी बरसा।
 
जयपुर में शनिवार तड़के से ही बारिश का दौर जारी है जिससे सीकर रोड और जल महल के आसपास कई इलाके जलमग्न नजर आए। कई और निचले इलाकों तथा सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में शनिवार को भी मानसून सक्रिय रहने और भारी बारिश होने जबकि बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
 
विभाग ने बताया कि 30-31 जुलाई को राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने और कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 1 अगस्त से नया परिसंचरण तंत्र बनने से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में फिर से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बताया कि 2 अगस्त को भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का अनुमान है।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख