Hanuman Chalisa

सरयू नदी की बाढ़, 110 गांव प्रभावित

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (13:15 IST)
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर और तेज कटान के चलते 110 गांव प्रभावित हैं, जिनमें 10 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।
 
सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरयू नदी का रुख बढ़ाव की ओर है। बढ़ते जलस्तर से बाढ़ के पानी में कल्याणपुर, सूबिका बाबू, भरथापुर, भुअरिया, सहजौरा पाठक, सतहा, बलुहिया, खजान्ची का पुरवा समेत 10 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि पिपरपाती गांव के पास 25 मीटर से अधिक लंबाई में कटान हो रहा है। कलवारी रामपुर तटबंध पर बना ठोकर नम्बर 06 क्षति ग्रस्त हो गया है। ठोकर बी और सी पर भी तेजी से कटान हो रहा है। टेगरिया राजा गांव भी कटान से प्रभावित है।
 
सूत्रों ने बताया कि खलवापुर गांव नदी की धारा में विलीन होने की स्थित में है। यहां के नागरिक बन्धों पर शरण लिए हुए है। दिलाशपुर गांव के सामने तेज कटान हो रहा है। नदी के पानी का दबाव कटरिया चांदपुर बंधे पर बना हुआ है।
 
बाढ़ और कटान से प्रभावित ग्रामों में पशुओं के चारे, मनुष्यों के पेयजल का गम्भीर संकट पैदा हो गया है। सरयू नदी की धारा अयोध्या से सीधे लोलपुर गौरिया नयन बांध से टकरा रही है। इन गांवों की खेती की जमीन नदी की धारा में समा गई है। बाढ़ से जिले के दुबौलिया और विक्रमजोत ब्लाक के छह हजार एकड़ से अधिक बोई गई फसलें बर्बाद हो गई है।
 
सूत्रों ने बताया है कि नागरिकों के सहायतार्थ 15 नावें लगाई गई हैं। बाढ़ खंड कार्य के अधिकारियों को संवेंदनशील स्थलों पर नजर रखने और बचाव कार्य के प्रति सजग रहने का निर्देश दिए गए हैं। (भाषा) 
Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

अगला लेख