Hanuman Chalisa
✕

अब मासूमों की जान नहीं लेगा यह खतरनाक खेल, लगी रोक

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (13:03 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ऑनलाइन कंप्यूटर एवं मोबाइल गेम 'ब्लूव्हेल चैलेंज' खेलने वाले बच्चों पर दुष्प्रभावों की शिकायत के बाद इस गेम पर रोक लगाते हुए प्रमुख सर्च इंजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह गेम डाउनलोड करने संबंधी लिंक हटाने को कहा है।
 
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सर्च इंजन गूगल इंडिया, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और याहू इंडिया के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को ब्लूव्हेल चैलेंज गेम को डाउनलोड करने की सुविधा या इससे जुड़ा कोई लिंक अपने प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने को कहा है।
 
मंत्रालय के वरिष्ठ निदेशक अरविंद कुमार द्वारा गत 11 अगस्त को जारी निर्देश में ब्लूव्हेल चैलेंज गेम के अलावा इससे मिलते जुलते नाम वाले ऑनलाइन गेम के लिंक भी हटाने को कहा है।
 
इस गेम को खेलने वाले बच्चों में आत्महत्या की प्रवृत्ति पनपने की घटनाओं की शिकायतों के बाद केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य सरकारों की मांग पर केन्द्र सरकार ने ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर रोक लगाई है।
 
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी सरकार से इस गेम को प्रतिबंधित करने की मांग की थी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को इस गेम के बारे में शिकायतें मिलने के बाद यह पहल की गई है।
 
मंत्रालय ने इस गेम पर रोक लगाने के साथ ही सभी सर्च इंजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लूव्हेल गेम को डाउनलोड करने का लिंक हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे इसका इस्तेमाल या सर्च करना मुमकिन न हो। 
एक अधिकारी ने बताया कि इस गेम पर प्रतिबंध की आशंका को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले ही कई छद्म या प्रॉक्सी यूआरएल या आईपीएड्रेस बना लिए गए थे। इसके मद्देनजर ही सरकार ने अपने निर्देश में सर्च इंजन और सोशल मीडिया वेबसाइट से ब्लूव्हेल चेलैंज गेम से मिलते जुलते नाम वाले या यूआरएल वाले गेम के लिंक भी हटाने को कहा है। (भाषा) 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख