Daily Horoscope
✕

यूपी के लखीमपुर खीरी और गोंडा में बाढ़, योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (22:16 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत पहुंचाने निर्देश देते हुए कहा कि बारिश में संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन कर लगातार निगरानी  की जाए जिससे कि जनधन की हानि न हो।
 
योगी ने शनिवार को लखीमपुर खीरी और गोंडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।  उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत पहुंचाई जाए। अगस्त और सितंबर में  बरसात की अधिक संभावना रहेगी। सतर्क रहकर और संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन कर  अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा लगातार निगरानी की जाए जिससे जनधन  की हानि न हो।
 
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, क्लोरिन की टेबलेट बांटने,  एंटीलार्वा छिड़काव करने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं जानवरों को चारा उपलब्ध कराने के  निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में केरोसिन तथा एलपीजी की पर्याप्त  उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
 
योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने बाद समीक्षा बैठक की तथा बाढ़ से बचाव के लिए  जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का ब्योरा मांगा। लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी ने  बताया कि जिले में 397 नावें तथा 79 गोताखोरों की व्यवस्था की गई है।
 
एनडीआरएफ वाराणसी से लगातार संपर्क बना हुआ है जिससे बाढ़ की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पूर्व के वर्षों में तहसील धौरहरा, लखीमपुर (फूलबेहड़) में कटान की स्थिति ज्यादा भयावह होती थी, इस वर्ष की गई तैयारियों के कारण कटान में कमी आई है। इसके अतिरिक्त बाढ़ से हुई फसलों की क्षति का आकलन किया जा रहा है। राहत सामग्री की व्यवस्था कर ली गई है जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख